जर्जर मकान को लेकर बुजुर्ग दलित ने हर सरकारी दरवाजा खटखटाया, भारी बारिश में ढह गया

झारखंड (Jharkhand) के हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड में तेज बारिश से एक बुजुर्ग दलित (Dalit) का जर्जर मकान गिर गया. इस हादसे में दलित बुर्जुग की जान तो बच गई, लेकिन बेहद जर्जर हो चुके मकान के गिरने से भोला अब बेघर हो गए हैं.

यहां भी दलित बुजुर्ग को सरकारी उपेक्षा की वजह से इन हालातों का सामना करना पड़ा है, क्‍योंकि अपने जर्जर मकान को लेकर दलित ने कई बार जिला विकास अधिकारी यहां तक की मुखिया से भी दरख्‍वास्‍त की थी, लेकिन उसकी सुनी ही नहीं गई.

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला दारू प्रखंड के दारू पंचायत के सुल्तानी रविदास टोला का है. रविवार को यहां जोरदार बारिश हुई. इस बारिश में दलित बुजुर्ग भोला राम का मिट्टी का जर्जर मकान गिर गया. जिस वक्‍त यह हादसा हुआ, घर के अंदर रखे उसके जानवर भी इसमें दब गए. हालांकि इन जानवरों को कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया गया.

इस बारे में बुजुर्ग भोला ने बताया कि उसका घर बहुत ही जर्जर था. उसके घर के लिए मुख्‍य विकास अधिकारी (बीडीओ), मुखिया सहित कई जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया पर उसे घर नहीं मिला.

dalitawaaz

Dalit Awaaz is the Voice against Atrocities on Dalit & Underprivileged | Committed to bring justice to them | Email: dalitawaaz86@gmail.com | Contact: 8376890188

Recent Posts

Mayawati की BSP महारैली – क्या इशारों में चंद्रशेखर आजाद पर वाकई निशाना साधा गया?

मायावती का यह बयान दलित राजनीति (Dalit Politics) में 'नेतृत्व संघर्ष' के संकेत के रूप…

5 months ago

Dr. BR Ambedkar on Ideal Society : एक आदर्श समाज कैसा होना चाहिए? डॉ. बीआर आंबेडकर के नजरिये से समझिये

लोकतंत्र केवल सरकार का एक रूप नहीं है. यह मुख्य रूप से संबद्ध जीवन, संयुक्त…

2 years ago

This website uses cookies.