Today Dalit History 28th February Dr Ambedkar wrote article girls should also get compulsory education
Today’s Dalit History (28th February) | आज का दलित इतिहास (28 फरवरी) : बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर (Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar) ने प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य और निशुल्क बनाने के कानून पर 28 फरवरी 1920 को अपने अख़बार ‘मूकनायक’ में एक लेख लिखा था. इस लेख में बाबा साहेब ने कानून के संदर्भ में ब्रिटिश और भारतीय नेतृत्व द्वारा निभाई गई भूमिका के बीच अंतर्विरोधों की सीधे तौर पर आलोचना की थी.
न केवल लड़कों, लड़कियों को भी अनिवार्य शिक्षा मिले: आंबेडकर
डॉ. आंबेडकर ने इस लेख में इस बात पर जोर दिया कि न केवल लड़कों को बल्कि लड़कियों को भी अनिवार्य शिक्षा (Compulsory Education for Girls) दी जानी चाहिए. उन्होंने लेख में कहा था कि सरकार की शैक्षिक सुविधाओं पर उच्च वर्गों के एकाधिकार को समाप्त करने के लिए अनिवार्य शिक्षा (Education) एक व्यवहार्य विकल्प था.
दरअसल, बतौर पत्रकार डॉ. बीआर आंबेडकर (Dr. BR Ambedkar as a Journalist) ने बेहद शानदार काम किया. उन्होंने अख़बारों और पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से दलित-वंचित समाज के लिए आंदोलन को ना केवल धार दी, बल्कि पूरी दुनिया को भारत के अछूतों की दयनीय स्थिति के बारे में बताया था. उनके लेख बेहद विश्लेषणपूर्ण होते थे.
Akhilesh Yadav Dr. BR Ambedkar Poster Row : अखिलेश अपनी पार्टी के दलित नेताओं का…
Rohith Vemula Closure Report: कांग्रेस ने कहा कि जैसा कि तेलंगाना पुलिस ने स्पष्ट किया…
Kanshi Ram Thoughts on Elections and BJP : कांशी राम का मानना था कि चुनावों…
लोकतंत्र केवल सरकार का एक रूप नहीं है. यह मुख्य रूप से संबद्ध जीवन, संयुक्त…
Ravidas Jayanti 2024 BSP Mayawati message : बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने शनिवार…
Dr. BR Ambedkar Inspiring Quotes on Education : शिक्षा पर बाबा साहब डॉ. बीआर आंबेडकर…
This website uses cookies.