Agriculture News SAFAL Simplified Application for Agricultural Loans: किसानों-कृषि उद्यमियों के लिए साझा क्रेडिट पोर्टल शुरू

Latest Agriculture News : ओडिशा के किसानों के लिए अच्‍छी खबर है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किसानों के लिए एक साझा क्रेडिट पोर्टल ‘‘सफल’’ (कृषि ऋण के लिए सरलीकृत ऐप्लीकेशन) SAFAL Simplified Application for Agricultural Loans की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री ने पोर्टल की शुरुआत करते हुए कहा कि यह सुविधा किसानों और कृषि-उद्यमियों को 40 से अधिक बैंक के 300 से अधिक सावधि ऋण उत्पादों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगी. इसे ‘कृषक ओडिशा’ (krushak odisha) के साथ भी एकीकृत किया गया है और 70 से अधिक मॉडल परियोजना तक इसकी पहुंच संभव होगी. उन्‍होंने कहा कि यह पोर्टल किसानों और कृषि-उद्यमियों के लिए ऋण प्रावधानों में क्रांति ला सकता है.

पोर्टल की शुरुआत होने पर संतोष व्यक्त करते हुए. पटनायक ने कहा कि यह ऐप किसानों (Farmers) और कृषि-उद्यमियों के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों. राज्य सहकारी बैंकों और लघु वित्त बैंकों से औपचारिक रूप से ऋण प्राप्त करने का एकमात्र समाधान है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल किसानों और बैंक दोनों को लाभान्वित करने के लिए ऋण आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाएगा. पटनायक ने कहा कि यह पोर्टल किसानों को उनके ऋण आवेदन के हर चरण में सूचनाएं भेजकर सूचना विषमता को भी कम करेगा.

पटनायक ने कहा कि ‘‘सफल’’ सरकार को राज्यों में औपचारिक ऋण की मांग और वितरण की पूरी दृश्यता प्रदान करेगा और सुनिश्चित करेगा कि योजनाएं डेटा-समर्थित तरीके से तैयार की गई हों.

उन्होंने आशा व्यक्त की कि ‘‘सफल’’ SAFAL Simplified Application for Agricultural Loans ओडिशा में कृषि (Agriculture) और संबद्ध क्षेत्रों को बढ़ावा देने और लंबे समय में किसानों की आर्थिक शक्ति को बढ़ाने के लिए ऋण की सुविधा प्रदान करेगा.

dalitawaaz

Dalit Awaaz is the Voice against Atrocities on Dalit & Underprivileged | Committed to bring justice to them | Email: dalitawaaz86@gmail.com | Contact: 8376890188

Share
Published by
dalitawaaz

Recent Posts

Mayawati की BSP महारैली – क्या इशारों में चंद्रशेखर आजाद पर वाकई निशाना साधा गया?

मायावती का यह बयान दलित राजनीति (Dalit Politics) में 'नेतृत्व संघर्ष' के संकेत के रूप…

5 months ago

Dr. BR Ambedkar on Ideal Society : एक आदर्श समाज कैसा होना चाहिए? डॉ. बीआर आंबेडकर के नजरिये से समझिये

लोकतंत्र केवल सरकार का एक रूप नहीं है. यह मुख्य रूप से संबद्ध जीवन, संयुक्त…

2 years ago

This website uses cookies.